हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज छात्र समेत दो ने फांसी लगाई
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम थाना क्षेत्र में एमबीपीजी कॉलेज छात्र समेत दो युवकों ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। प्रथमदृष्टया घटना को आत्महत्या माना जा रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस को सुइसाइड नोट नहीं मिला है। सोमवार शाम दमुवाढूंगा निवासी अजय (24) …
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम थाना क्षेत्र में एमबीपीजी कॉलेज छात्र समेत दो युवकों ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। प्रथमदृष्टया घटना को आत्महत्या माना जा रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस को सुइसाइड नोट नहीं मिला है।
सोमवार शाम दमुवाढूंगा निवासी अजय (24) पुत्र वेदप्रकाश घर के एक कमरे में फांसी पर लटका मिला। अजय एमबीपीजी कॉलेज में परास्नातक का छात्र था। दूसरी ओर गौलापार में जुनैद (21) पुत्र असलम निवासी नूरपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश भी घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजनों के हवाले से बताया कि दोनों युवक मानसिक तनाव में थे।
