हल्द्वानी: फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती परीक्षा आज गौलापार स्टेडियम में, 491 पुरुष अभ्यर्थी व 296 महिला अभ्यर्थी होंगे शामिल
हल्द्वानी, अमृत विचार। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए कुमाऊं के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा हल्द्वानी में होगी। आज (तीन अगस्त को) महिला अभ्यर्थी और बुधवार को पुरुष वर्ग के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वन विभाग के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन गौलापार स्टेडियम में किया जाएगा। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए कुमाऊं के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा हल्द्वानी में होगी। आज (तीन अगस्त को) महिला अभ्यर्थी और बुधवार को पुरुष वर्ग के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
वन विभाग के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन गौलापार स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें कुमाऊं के तकरीबन 491 पुरुष और 296 महिला अभ्यर्थी फॉरेस्ट गार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लेंगे। दो दिनों तक होने वाली इस परीक्षा के पहले दिन महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। दूसरे दिन पुरुष वर्ग के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। शारिरिक परीक्षा पूरी होने के बाद फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। परीक्षा में निगरानी के लिए पुलिस, स्वास्थ्य, वन विभाग की टीमें तैनात की गई हैं।
= अभ्यर्थियों को सुबह सात बजे पहुंचना होगा =
शारीरिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह सात बजे गौलापार स्टेडियम पहुंचना होगा। जहां उनकी शारीरिक नापजोख होगी। नापजोख में पास हुए अभ्यर्थियों की सुबह नौ बजे 25 किमी की दौड़ शुरू होगी। जो अभ्यर्थियों को चार घंटे में पूरी करनी होगी।
= सिर्फ क्वालीफाइंग होगी यह परीक्षा, नंबर नहीं मिलेंगे =
भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी एसडीओ शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह शारीरिक परीक्षा सिर्फ क्वालीफाइंग है इस परीक्षा में नंबर नहीं मिलेंगे। इसलिए अभ्यर्थी दौड़ में विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि गढ़वाल में हुई दौड़ में नंबरों के फेर में कई अभ्यर्थी तेज दौड़ की वजह से बेहोश हो गए या उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से ध्यानपूर्वक इस परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।
= ये हैं शारीरिक दक्षता के मानक =
= पुरुष वर्ग को पीठ पर 10 किलोग्राम भार लेकर 25 किलोमीटर की दौड़ चार घंटे में पूरी करनी होगी।
= महिला वर्ग में पांच किलोग्राम का भार के साथ 14 किलोमीटर की दौड़ रखी गई है।
= इसके अलावा शॉट पुट, 13 फीट की लंबी व ऊंची कूद को भी पास करना होगा।
फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक नोडल व सह नोडल अधिकारी तैनात किया गया है।20 सदस्यीय टीम बनाई गई है जो फॉरेस्ट गार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा में मदद करेगी।
= राहुल, वन संरक्षक, पश्चिमी वन वृत्त हल्द्वानी
