हल्द्वानी: एक माह में खाई नहीं खोदी तो डीएफओ ऑफिस पर अनशन करेंगे किसान
हल्द्वानी, अमृत विचार। नुकसान को लेकर किसान गुस्से में हैं। मंगलवार को गौलापार के किसानों ने संभागीय वन अधिकारी डीएफओ किशनपुर रेंज को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि अगर एक महीने के अंदर विभाग द्वारा सोलर फेंसिंग खाई खोदने काम नहीं हुआ तो किसान डीएफओ ऑफिस में अनशन पर बैठ जाएंगे। किसानों ने डीएफओ को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नुकसान को लेकर किसान गुस्से में हैं। मंगलवार को गौलापार के किसानों ने संभागीय वन अधिकारी डीएफओ किशनपुर रेंज को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि अगर एक महीने के अंदर विभाग द्वारा सोलर फेंसिंग खाई खोदने काम नहीं हुआ तो किसान डीएफओ ऑफिस में अनशन पर बैठ जाएंगे।
किसानों ने डीएफओ को बताया कि ग्राम पंचायत सुंदरपुर रैकवार में विगत कई समय से लगातार जंगली जानवरों का भय बना हुआ है जिससे कई जाने भी जा चुकी हैं। लगातार हाथियों का मूवमेंट क्षेत्र में है। क्षेत्र की सारी फसलों को जानवरों द्वारा चौपट किया जा चुका है। बीते रोज ही अंग्रेज सिंह की एक एकड़ गन्ने और सोयाबीन की फसल पूरी तरह बर्बाद कर दी गई।
किसानों ने कहा कि शासन प्रशासन से विगत वर्षों से लगातार मांग की जा रही है कि उनके क्षेत्र में सोलर फेंसिंग या हाथी दिवाल या खाई खोदने का काम किया जाना था, लेकिन अभी तक क्षेत्र में वन विभाग द्वारा जंगली जानवरों को रोकने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किए गए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता नीरज रैकवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट, जसविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह काश्तकार, संध्या डालाकोटी, सुखदेव सिंह, दीवान सिंह कुलौरा आदि मौजूद रहे।
