नैनीताल: कोरोनाकाल में स्कूल खोलने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, बुधवार को होगी याचिका पर सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। उत्तराखंड में कोरोनाकाल के दौरान खोले गए स्कूलों का मामला नैनीताल हाईकोर्ट में पहुंच गया है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई के लिए बुधवार 4 अगस्त की तिथि नियत की है। देहरादून निवासी विजयपाल सिंह की तरफ से हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका में कहा गया कि …

नैनीताल, अमृत विचार। उत्तराखंड में कोरोनाकाल के दौरान खोले गए स्कूलों का मामला नैनीताल हाईकोर्ट में पहुंच गया है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई के लिए बुधवार 4 अगस्त की तिथि नियत की है।

देहरादून निवासी विजयपाल सिंह की तरफ से हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका में कहा गया कि सरकार द्वारा बिना योजना और आधी-अधूरी तैयारियों के बीच कोरोनाकाल में स्कूल खोले जा रहे हैं। सरकार ने स्कूलों को खोलने से पहले विशेषज्ञों की राय भी नहीं ली है। लिहाजा कोविड -19 की तीसरी लहर में बच्चे प्रभावित हो सकते हैं।

याचिकाकर्ता की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल स्थिति में हैं। राज्य में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार के पास कोई व्यवस्था नहीं है। अगर सरकार की तरफ से इन परिस्थितियों में स्कूल खोले जाएंगे और कोई बच्चा संक्रमित होता है तो उससे बच्चों की जान पर खतरा मंडराएगा। लिहाजा सरकार द्वारा स्कूल खोलने के फैसले पर रोक लगाई जाए।

याचिका पर मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने विचार करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता ने स्कूल खोलने के फैसले को 29 जुलाई से पहले चुनौती दी है और सरकार के द्वारा 31 जुलाई को स्कूल खोलने की एसओपी जारी की गई है, लिहाजा याचिकाकर्ता संशोधित याचिका हाईकोर्ट में दायर करें, जिस पर अब बुधवार 4 अगस्त को सुनवाई होगी।

 

संबंधित समाचार