हल्द्वानी: खाद्य आपूर्ति कार्यालय के बाहर थाली व बर्तन बजाकर किया कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस नेबनवाने के लिए जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर थाली-बर्तन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में कई कांग्रेस कार्यकर्ता नैनीताल रोड स्थित खाद्य आपूर्ति कार्यालय पर इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साहू …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस नेबनवाने के लिए जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर थाली-बर्तन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।

मंगलवार को कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में कई कांग्रेस कार्यकर्ता नैनीताल रोड स्थित खाद्य आपूर्ति कार्यालय पर इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

साहू ने कहा कि देश में 80  प्रतिशत से ज्यादा लोगों  के पास जाति प्रमाण पत्र नहीं है ऐसे में राशन कार्ड बनवाने के लिए तहसील के चक्कर काटने होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राशन कार्ड में जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य कर केंद्र सरकार गरीबों का निवाला छीनने की साजिश कर रही है।

गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाली बर्तन बजाकर राशन कार्ड बनवाने के लिए जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। इस दौरान पंकज कश्यप, सचिन राठौर, दीपा खत्री,हृदयेश कुमार, हर्षित जोशी, योगेश कबडवाल, किरन माहेश्वरी, नाजिम अंसारी, अरबाज खान, कैलाश कोहली, शमा परवीन,  सुमित साहू, फरमान अली, पंकज अधिकारी, हर्षित ठाकुर, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

 

संबंधित समाचार