हल्द्वानी: मैदानों में चटख धूप खिलने से गर्मी बढ़ी, पहाड़ों छाया कोहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले के मैदानी इलाकों में सुबह से चटख धूप खिली रही। गर्मी से तापमान भी ज्यादा दर्ज किया गया। तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी ने काफी परेशान किया। वहीं पर्वतीय इलाकों में सुबह से कोहरा व कुछ इलाकों हल्की बारिश हुई। पहाड़ों में लगातार बारिश से तापमान में गिरावट …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले के मैदानी इलाकों में सुबह से चटख धूप खिली रही। गर्मी से तापमान भी ज्यादा दर्ज किया गया। तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी ने काफी परेशान किया। वहीं पर्वतीय इलाकों में सुबह से कोहरा व कुछ इलाकों हल्की बारिश हुई। पहाड़ों में लगातार बारिश से तापमान में गिरावट हो रही है। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री व नैनीताल का अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया।

भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान अनुसार राज्य के नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी व टिहरी जिले में भारी बारिश को देखते को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज बौछारों के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया गया है।

संबंधित समाचार