काशीपुर: दंपत्ति पर लगाया नगदी व जेवर चोरी का आरोप
काशीपुर, अमृत विचार। घरों में खाना बनाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाली एक महिला ने दंपत्ति पर नकदी व जेवर चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मानपुर रोड पर राजकीय पॉलीटेक्निक के सामने स्थित प्रभु विहार निवासी नीलम रावत ने पुलिस …
काशीपुर, अमृत विचार। घरों में खाना बनाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाली एक महिला ने दंपत्ति पर नकदी व जेवर चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मानपुर रोड पर राजकीय पॉलीटेक्निक के सामने स्थित प्रभु विहार निवासी नीलम रावत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह किराए के मकान में रहती है और परिवार के भरण-पोषण के लिए घरों में खाना बनाने का काम करती है। सोमवार को वह रोजाना की तरह काम पर गई थी और शाम चार बजे घर लौटी। बच्चों ने बताया कि उनकी पहचान वाले नीझड़ा निवासी दंपत्ति उनके घर आए और पैसे देकर उन्हें सामान लेने के लिए भेज दिया।
जब वह सामान लेकर वापस लौटे तो दंपत्ति वहां नहीं थे और अलमारी खुली थी। नीलम के मुताबिक शक होने पर उसने अलमारी में देखा तो उसमें रखी 25 हजार की नकदी, चांदी की पाजेब, चांदी का गुच्छा, सोने का मंगलसूत्र, टीका व कान के कुंडल गायब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
