काशीपुर: असाइनमेंट के आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत करने की गुहार
काशीपुर, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर कुलपति को ज्ञापन भेजा। मंगलवार को राधेहरि राजकीय स्नाताकोत्तर महाविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य डॉ. चंद्रराम को सौंपा। जिसमें कहा गया कि प्रथम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर स्नातक एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के …
काशीपुर, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर कुलपति को ज्ञापन भेजा।
मंगलवार को राधेहरि राजकीय स्नाताकोत्तर महाविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य डॉ. चंद्रराम को सौंपा।
जिसमें कहा गया कि प्रथम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर स्नातक एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को असाइनमेंट के आधार पर प्रोन्नत करने या 2 माह की ऑफलाइन कक्षाएं महाविद्यालय में चलाकर परीक्षाएं कराने की मांग की। कहा कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी विभिन्न समस्याओं के कारण ऑनलाइन कक्षाओं से वंचित हैं।
बिना पढ़ाई किए परीक्षाएं देने में छात्रों को भारी परेशानी होगी। उन्होंने शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। वहां पर जिला संयोजक करण भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि राज सिंह, कॉलेज अध्यक्ष नवनीत चौहान, सजल मेहरोत्रा, दिव्यांशु शर्मा, मनीष कुमार, आशु पाल, मानस सिंगल, आयुष विश्नोई, दीपांशु शर्मा, आशु श्रीवास्तव, प्रतीक मेहरोत्रा आदि थे।
