बाजपुर: बंटाई पर दिए खेत के हिसाब-किताब को लेकर हुई मारपीट
बाजपुर, अमृत विचार। ठेके में दिए खेत के पैसों को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम मरियमपुर नंबर-तीन नंदपुर नरकाटोपा निवासी राजा पुत्र राजेंद्र ने तहरीर में कहा है कि उसने …
बाजपुर, अमृत विचार। ठेके में दिए खेत के पैसों को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम मरियमपुर नंबर-तीन नंदपुर नरकाटोपा निवासी राजा पुत्र राजेंद्र ने तहरीर में कहा है कि उसने कुछ माह पूर्व अपने खेत का ठेका गांव के ही भानु पुत्र हेनरी को दिया था। जिसकी संपूर्ण धनराशि भी भानु को लौटा दी गई है। आरोप है कि भानु नशे की हालत में अभी भी उसके ऊपर 400-500 रुपये शेष रहने की बात कहते हुए गाली-गलौज करता है। इसी बात को लेकर आरोपी ने उसे खेत में घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया है।
शोर-शराबा सुनकर आसपास मौजूद लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
