किच्छा: शादी वाले घर में सिलेंडर फटने से पल भर में बदल गया माहौल…दूल्हे की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। बारात के एक दिन पहले शादी वाले घर में मेहमानों के लिए तैयार हो रहे भोज के दौरान सिलेंडर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में बारात के एक दिन पूर्व दूल्हा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। तमाम लोगों …

किच्छा, अमृत विचार। बारात के एक दिन पहले शादी वाले घर में मेहमानों के लिए तैयार हो रहे भोज के दौरान सिलेंडर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में बारात के एक दिन पूर्व दूल्हा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। तमाम लोगों ने गैस सिलेंडर में लगी आग को बमुश्किल बुझाया। इस दौरान रसोई घर में रखा हजारों का सामान भी जलकर खाक हो गया।

वहीं, बुरी तरह से झुलसे युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड 11 निवासी निसार अहमद के पुत्र इसरार की 4 अगस्त को बरेली जिले के ग्राम मोहनपुर ठिरिया क्षेत्र में बारात जानी थी। बारात की तैयारी के लिए तमाम मेहमान घर पर आए हुए थे। मंगलवार की दोपहर मेहमानों के लिए भोजन बनाने की तैयारी चल रही थी कि इसी दौरान अचानक गैस चूल्हे में आग की लपटें उठने लगी।

इसी बीच इसरार मौके पर पहुंचा ही था कि आग ने निकट रखे गैस सिलेंडर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में इसरार का चेहरा तथा दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया और तमाम मेहमानों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। घटना में घायल तथा बुरी तरह से झुलसे इसरार को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है।

घटना में रसोई में रखा हजारों का सामान और अनाज भी जलकर खाक हो गया। अचानक हुई घटना से मौके पर कोहराम मच गया और तमाम लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। बारात जाने के एक दिन पूर्व दूल्हे के गंभीर रूप से झुलसने से शादी की खुशियां गमगीन माहौल में बदल गई। फिलहाल घायल इसरार का नगर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और दूल्हे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

संबंधित समाचार