बरेली: पंचायत सहायक के आवेदन जमा करने को भटक रहे अभ्यार्थी
बरेली, अमृत विचार। गांवों में संचालित विभिन्न योजनाओं में ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने को शासन ने जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन सोमवार से जमा होने शुरू हो गए जो 17 अगस्त तक जमा होंगे। मंगलवार को भी काफी संख्या में …
बरेली, अमृत विचार। गांवों में संचालित विभिन्न योजनाओं में ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने को शासन ने जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन सोमवार से जमा होने शुरू हो गए जो 17 अगस्त तक जमा होंगे। मंगलवार को भी काफी संख्या में अभ्यर्थी भटकते रहे। आवेदन जमा करने के लिए कहीं ब्लाक के चक्कर लगा रहे तो कहीं विकास भवन पर उनके आवेदन नहीं जमा हुए। इससे अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। पंचायत राज विभाग के कर्मचारी भी जानकारी देने के बजाय उनको टरका रहे हैं।
बता दें, राज्य सरकार द्वारा पंचायत भवनों को ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। योजना के मुताबिक बरेली जनपद की 1193 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पद भरे जाने हैं। जिसको लेकर सोमवार को आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। जानकारी के अभाव में लगातार दूसरे दिन अभ्यार्थी आवेदन जमा करने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। अब तक कुल 200 आवेदन आए हैं।
आवेदन ग्राम पंचायत स्तर पर जमा होने है पर अभ्यर्थी ब्लाक और विकास भवन पहुंच रहे हैं, जिसके चलते उनके आवेदन जमा नहीं हो सके। विकास भवन में मिले बिथरीचैनपुर की ग्राम पंचायत डोहरा निवासी कपिल ने बताया कि उनको सचिव के पास आवेदन जमा करने की जानकारी लगी थी। गांव में सचिव नहीं मिले तो ब्लाक पहुंचे पर वहां फार्म जमा नहीं हुए। बाद में विकास भवन पहुंचे जहां से मायूस होकर लौटना पड़ा। अब एडीओ पंचायत की तलाश है।
17 अगस्त आवेदन करने की अंतिम तारीख है। पंचायत सहायक के आवेदन ग्राम पंचायत स्तर पर ही जमा होने हैं। अगर पंचायत स्तर पर कोई नहीं मिलता है तो ब्लाक पर एडीओ पंचायत के पास भी आवेदन जमा करने का प्रावधान है। -धर्मेंद्र कुमार, डीपीआरओ
बरेली: कैंट में मोबाइल नंबर नहीं बाेलेंगे आउट ऑफ रीच, नेटवर्क की समस्या होगी दूर
