लखनऊ: टप्पेबाजों ने युवक को झांसा देकर एटीएम से निकालें रुपये, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एटीएम पर अपने खाते से रकम निकालने पहुंचे एक युवक को झांसा देकर टप्पेबाजों ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में उसके खाते से हजारों रुपए की रकम पार कर दी। पीड़ित को जब अपने साथ धोखाधड़ी होने की भनक लगी तो उसने आनन-फानन …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एटीएम पर अपने खाते से रकम निकालने पहुंचे एक युवक को झांसा देकर टप्पेबाजों ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में उसके खाते से हजारों रुपए की रकम पार कर दी। पीड़ित को जब अपने साथ धोखाधड़ी होने की भनक लगी तो उसने आनन-फानन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मूल रूप से अमेठी जिले के शिवरतन गंज थानान्तर्गत गोडख़रा गांव निवासी राहुल गोस्वामी सरोजनीनगर के चिल्लावां में किराए पर रहकर इलाके में ही नादरगंज स्थित एक कंपनी में मजदूरी करता है। राहुल के मुताबिक वह सोमवार देर शाम करीब 8.30 बजे इलाके में ही कानपुर रोड के आजाद नगर मोड़ स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम पर अपने खाते से रकम निकालने गया था। इसी बीच तीन अज्ञात लोग एटीएम केबिन में पहुंचे और राहुल को मदद का झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया।

राहुल ने जब एटीएम कार्ड मशीन में लगाया तो रकम नहीं निकली। जिसके बाद राहुल वहां से वापस चला गया। उसके जाते ही कुछ देर बाद मोबाइल पर उसके खाते से 12 हजार रुपये की रकम निकलने का मैसेज आया। जिसके बाद उसे अपने साथ धोखाधड़ी हो होने की भनक लगी। राहुल ने जब एटीएम कार्ड चेक किया तो वह किसी काजल यादव के नाम का निकला। बाद में आनन-फानन राहुल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस तहरीर लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

संबंधित समाचार