अल्मोड़ा: डीएम वंदना सिंह ने संभाला कार्यभार, कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बुधवार को यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कलक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने कोषागार और कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी वंदना …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बुधवार को यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कलक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने कोषागार और कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कोषागार के डबल व सिंगल लॉक, सीसीएल, डीसीएल व संबंधित पटलों का गहनता से निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। इसका पूरा पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए। दैनिक कार्यों के साथ जनता की छोटी से छोटी समस्याओं का निस्तारण भी किया जाए ताकि उन्हें परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों प्रदेश में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल के बाद वंदना सिंह को अल्मोड़ा का डीएम बनाया गया। 2013 चैन आईएएस वंदना सिंह इससे पहले पिथौरागढ़ में मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अल्मोड़ा की जिलाधिकारी बनने से पूर्व वह अपर सचिव ग्राम्य विकास, ग्राम्य विकास आयुक्त और निबंधक सहकारिता के पद पर रह चुकी हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म