गोरखपुर: सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, आधिकारियों को दिए ये बड़े निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराते हुए उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एम्स निर्माण कार्यों के लिए मैनपावर बढ़ाकर अक्टूबर माह तक शत प्रतिशत पूर्ण कर लेने के निर्देश भी दिए। साथ ही सितम्बर माह तक …

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराते हुए उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एम्स निर्माण कार्यों के लिए मैनपावर बढ़ाकर अक्टूबर माह तक शत प्रतिशत पूर्ण कर लेने के निर्देश भी दिए। साथ ही सितम्बर माह तक जंगल कौड़िया में निर्माणाधीन महाविद्यालय के कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिये ताकि समय से उसका लोकार्पण कराया जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एनेक्सी सभागार में विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने गोरखपुर-निचलौल मार्ग के निर्माण कार्य को अगस्त माह तक करा लेने तो मोहद्दीपुर-जंगल कोड़िया मार्ग के कार्य में तेजी लाकर पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला जेल बाइपास के कार्य में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि गोरखपुर-वाराणसी मार्ग को दिसम्बर तक तथा नौसढ़ से पैडलेगंज तक के सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत हर हाल में पूर्ण कर लिया जाये।

मुख्यमंत्री योगी ने एम्स के अधूरे कार्यों को अक्टूबर तक पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को देते हुए कहा कि अक्टूबर माह में इसका लोकार्पण कराया जाना है। रामगढ़ताल में फैली जलकुम्भी को शीघ्र हटाने तथा नया सवेरा में साफ सफाई बेहतर ढंग से कराने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 वैक्सीनेशन की समीक्षा के दौरान कहा कि वैक्सीनेशन निशुल्क है इसमें कही भी धांधली की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। वैक्सीनेशन आनलाइन रजिस्ट्रेशन के पश्चात किया जाये।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता