काशीपुर: प्रशासन ने अवैध निर्माण कार्य पर चलाई जेसीबी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने प्राधिकरण और राजस्व टीम के साथ अभियान चलाकर अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी में हो रहे निर्माण कार्य को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवरखेड़ा में अवैध कॉलोनी काटे जाने की शिकायत पर कॉलोनी स्वामी को छह फरवरी 2020 को नोटिस जारी …

काशीपुर, अमृत विचार। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने प्राधिकरण और राजस्व टीम के साथ अभियान चलाकर अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी में हो रहे निर्माण कार्य को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवरखेड़ा में अवैध कॉलोनी काटे जाने की शिकायत पर कॉलोनी स्वामी को छह फरवरी 2020 को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जबाव नहीं आने पर मार्च 2021 में ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया गया। उसके बाद कॉलोनी स्वामी ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत आवेदन नहीं किया।

इस पर बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट और जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव आकांक्षा वर्मा ने प्रशासन, प्राधिकरण और नगर निगम की टीम के साथ पहुंचकर कॉलोनी की सड़कें और एक निर्माणाधीन मकान के नींव को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा ने बताया कि नोटिस के बाद भी कॉलोनी स्वामी ने न तो नक्शा पास कराया और न ही एक मुश्त समाधान योजना के तहत आवेदन किया। आगे भी अवैध कॉलोनी वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहां पर, तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, कुंडा थानाध्यक्ष अरविंद चौधरी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार