बरेली: साहब! पोतों से चोरी और लड़कियों से गंदा काम करवाती है बहू, बच्चों का बचपन बचा लीजिए…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सास ने अपनी बहू पर पोतों से चोरी कराने व लड़कियों से देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। बहू की वजह से महिला ने पोते के पुलिस द्वारा पकड़े जाने की आशंका भी जताई है। स्थानीय पुलिस से मदद न मिलने पर महिला ने एसएसपी से शिकायत की है। बारादरी क्षेत्र …

बरेली, अमृत विचार। सास ने अपनी बहू पर पोतों से चोरी कराने व लड़कियों से देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। बहू की वजह से महिला ने पोते के पुलिस द्वारा पकड़े जाने की आशंका भी जताई है। स्थानीय पुलिस से मदद न मिलने पर महिला ने एसएसपी से शिकायत की है।

बारादरी क्षेत्र निवासी बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके बेटे की शादी कैंट क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही बेटे से उसका तलाक हो गया। उसके तीन पोते हैं जो उसके पास रहते हैं। पोतों को बहू फोन कर बुला लेती है। उनसे चोरी करवाती है। बताया कि कुछ दिनों पहले उसका एक पोता चोरी करते पकड़ा भी गया था।

आरोप है कि बहू ने अपने ससुर को भी बर्फी में जहर देकर मौत के घाट उतार दिया था। बेटे से तलाक के बाद कई अन्य लोगों से बहू निकाह कर चुकी है लेकिन उसकी गलत आदतों की वजह से सभी ने उसे छोड़ दिया। आरोप है कि वह कम उम्र की लड़कियों को पकड़कर उनसे जबरन देह व्यापार भी कराती है। नाबालिग बच्चों से चोरी व ठेला कटवाने का आरोप भी सास ने बहू पर लगाया है।

संबंधित समाचार