आज का राशिफल | 05 अगस्त, 2021
मेष आज पैसे को लेकर उलझे मामले सुलझ सकते हैं। जॉब में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दाम्पत्य संबंधों में प्रेमभाव बढ़ेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धर्म-कर्म में आपकी स्वाभाविक रुचि और बढ़ेगी। वृष आज आपकी दिनचर्या काफी अस्त-व्यस्त रहेगी। घरवालों के साथ समय बिताने का …
मेष
आज पैसे को लेकर उलझे मामले सुलझ सकते हैं। जॉब में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दाम्पत्य संबंधों में प्रेमभाव बढ़ेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धर्म-कर्म में आपकी स्वाभाविक रुचि और बढ़ेगी।
वृष
आज आपकी दिनचर्या काफी अस्त-व्यस्त रहेगी। घरवालों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। फाइनेंस से जुड़े मामलों में हानि हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों को लेकर मन में कुछ शंका न होने दें। परोपकार के कार्यों में मन लगाएं।
मिथुन
आज नई योजना बनाने के लिए समय उत्तम है। मन में उमंग-उत्साह की भावना का संचार होगा। कुछ नया सीखने को प्राप्त होगा। फर्जी फोन कॉल्स से सावधान रहें। ऑफिस की राजनीति से स्वयं को दूर रखें।
कर्क
आज ऑफिस में अपयश जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। सिरदर्द और थकान जैसी स्थिति बन सकती है। जॉब को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कठिनाई होगी।
सिंह
सन्तान को लेकर समस्या दूर होगी। भाग्य का साथ मिलने से अचानक महत्वपूर्ण मौके मिल सकते हैं। निवेश के मामले में आज दिन बहुत शुभ है। शेयर मार्केट से काफी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सतर्क रहेंगे।
कन्या
आज व्यापार में नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। नए लोगों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। आईटी और बैंक से जुड़े लोगों को करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें।
तुला
आज विरोधी पक्ष आपके प्रति परेशानी खड़ी कर सकते हैं। मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शाम को परिजनों के साथ विशिष्ट विषयों पर चिन्तन-विमर्श करेंगे। समय का भरपूर लाभ उठायेंगे। जीवनसाथी के सुझावों पर गौर अवश्य करें।
वृश्चिक
आज जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। आलस्य में आपको समय बर्बाद नहीं करना चाहिये। बुरी संगति से दूर रहें। जीवनसाथी आपसे शिकायत कर सकता है। बीमा संबन्धित कारोबार से लाभ मिलेगा। मकान की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
धनु
आज छात्र करियर को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। व्यापार में आपको उत्तम धन लाभ प्राप्त होगा। परिवार का खर्च बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में रोमांस का आनन्द उठायेंगे। विरोधियों के ऊपर हावी रहेंगे। सभी काम शान्तिपूर्वक पूर्ण होंगे।
मकर
जॉब में उच्च पद मिलने की सम्भावना बन रही है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। परिवार के साथ शॉपिंग करने के लिये जा सकते हैं। भावनाओं में आकर ज्यादा खर्च न करें। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। ऑफिस में आपके टीमवर्क की प्रशंसा होगी।
कुंभ
आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। मित्रों के साथ बहसबाजी में न पड़ें। व्यापार को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के साथ काम करने से लाभ मिलेगा। अत्यधिक आदर्शवाद से आपको बचना चाहिये।
मीन
आज पुरानी उधारी चुकाने का दबाव रहेगा। विवेक और चतुराई से काम करें। छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के लिये उपहार खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल भी न करें।
