हल्द्वानी: राजस्व नहीं होने के बावजूद नगर निगम रख रहा सफाई कर्मचारियों का ख्याल
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम को कोरोनाकाल में राजस्व की बड़ी मात्रा में चपत लगी। यही नहीं सरकारी विभागों व कॉरपोरट ऑफीसों की ओर से भी निगम की आय पर असर पड़ा है। इसके बावजूद नगर निगम नियुक्त किये गये 42 सफाई कर्मचारियों की सेहत का ध्यान देते हुए उनपर 90,000 खर्च करने जा रहा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम को कोरोनाकाल में राजस्व की बड़ी मात्रा में चपत लगी। यही नहीं सरकारी विभागों व कॉरपोरट ऑफीसों की ओर से भी निगम की आय पर असर पड़ा है। इसके बावजूद नगर निगम नियुक्त किये गये 42 सफाई कर्मचारियों की सेहत का ध्यान देते हुए उनपर 90,000 खर्च करने जा रहा है। निगम की इस लागत से सफाई कर्मचारियों को अतिरिक्त में दो केले, छाछ व बिस्कुट का पैकेट दिया जायेगा।
बता दें कि हाल ही में नगर निगम ने वार्डों की सफाई के लिये 42 सफाई कर्मचरियों को भर्ती किया था। इन्हें 21-21 की टीम बनाकर के दो भागों में बांट वार्डों की सफाई का जिम्मा दिया गया है।
हलाँकि यह सफाई कर्मचारी केवल तीन माह के लिये ही नियुक्त किये गये हैं। नगर निगम आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि नगर निगम की ओर से इन सफाई कर्मचारियों के लिये एक नई पहल शुरू की जा रही है। जिसके तहत सभी कर्मचारियों को 90 दिन तक दो केले, एक छाछ व एक बिस्कुट का पैकेट दिया जायेगा। इसमें कुल लागत 90,000 तक आयेगी। इसके अतिरिक्त मजदूरों की एक दिन की ध्याडि 270 रुपए है।
