मध्यप्रदेश में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों को लेकर बोले सीएम शिवराज- अफवाहों पर ना दें ध्यान, सुरक्षित हैं सभी बांध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सभी बांध सुरक्षित हैं और नागरिक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र ग्वालियर चंबल अंचल में रवाना होने के पहले लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से यह …

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सभी बांध सुरक्षित हैं और नागरिक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र ग्वालियर चंबल अंचल में रवाना होने के पहले लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से यह अपील की।

उन्होंने कहा सरकार बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे हुए हैं। वे स्वयं 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन भी पूरी तरह मैदान में सक्रिय है। नागरिकों को निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया गया है और फसे हुए लोगों को निकालने का क्रम जारी है।

उन्होंने कहा कि बांध और जलाशय इत्यादि पूरी तरह सुरक्षित हैं। कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर ध्यान नहीं दे। साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाह नहीं फैलाने का अनुरोध भी किया है। शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर चंबल अंचल में बनाए गए राहत शिविरों में जाकर वहां की व्यवस्थाएं देखेंगे।

संबंधित समाचार