लखनऊ: पुनर्वास विश्वविद्यालय के 21 विद्यार्थियों का इन कंपनियों में हुआ प्लेसमेण्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुल सचिव अमित कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) विभाग के 20 एवं एमबीए विभाग की 1 विद्यार्थी कुल 21 विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय में आयोजित वर्चुअल प्लेसमेण्ट ड्राइव में क्रमश: लिनॉक सॉफ्टवेअर एक्सपोर्ट एण्ड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड, …

लखनऊ। डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुल सचिव अमित कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) विभाग के 20 एवं एमबीए विभाग की 1 विद्यार्थी कुल 21 विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय में आयोजित वर्चुअल प्लेसमेण्ट ड्राइव में क्रमश: लिनॉक सॉफ्टवेअर एक्सपोर्ट एण्ड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली एवं ट6 अर्थज्ञान एलएलपी प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ में प्लेसमेण्ट हुआ है।

विश्वविद्यालय के बीटेक (सिविल) विभाग के जिन विद्यार्थियों का लिनॉक सॉफ्टवेअर एक्सपोर्ट एण्ड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड में प्लेसमेण्ट हुआ है उनमें हुकुम चन्द गुप्ता, साहिद इकबाल, प्रीतम सिंह पाल, मो. अवेश, निखिल सिंह, शशि सोनकर, शुभम दीक्षित, हर्षित दीक्षित, केशव वर्मा, अबू साद, वैभव यादव, हिमांशु सिंह, राहुल तिवारी, प्रांजल श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह, मोहम्मद शाहिद, विकास कुमार लोधी, हिमांशु यादव, आयुष तिवारी एवं देवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हैं।

इन सभी विद्यार्थियों का 01.62 लाख रूपये के सालाना पैकेज पर प्लेसमेण्ट हुआ है।इसी प्रकार एमबीए विभाग की विद्यार्थी सुश्री तनु पटेल का ट6 अर्थज्ञान एलएलपी प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ में 01.44 लाख रूपये के सालाना पैकेज पर प्लेसमेण्ट हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. राण कृष्ण पाल सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को अनन्त शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

संबंधित समाचार