हल्द्वानी: नवंबर तक मिलेगा गरीब कल्याण योजना का लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोनाकाल में गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से अतिरिक्त राशन का वितरण कराया जा रहा है। यह योजना अब नवंबर माह तक के लिए लागू कर दी गई है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत फ्री राशन अब नवंबर 2021 तक मिलता रहेगा। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोनाकाल में गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से अतिरिक्त राशन का वितरण कराया जा रहा है। यह योजना अब नवंबर माह तक के लिए लागू कर दी गई है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत फ्री राशन अब नवंबर 2021 तक मिलता रहेगा। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच किलो मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। राशन कार्ड पर मिलने वाले तय कोटे के अतिरिक्त यह पांच किलो अनाज मुफ्त में दिया जाता है।

इससे कोरोना के समय गरीबों को राहत मिल रही है। इधर राज्य सरकार की ओर से वितरित किया जाने वाली खाद्यान्न योजना बंद कर दी गई है। इस बार अगस्त माह का अतिरिक्त राशन वितरित नहीं हुआ है। यह अतिरिक्त राशन सरकारी मूल्यों पर एपीएल परिवार को दिया जा रहा था।

संबंधित समाचार