रामनगर: बगीचे में मिला गुलदार का शव, अधिकारियो में मचा हड़कंप
रामनगर, अमृत विचार। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बैलपड़ाव रेंज कें अंतर्गत एक गुलदार का शव मिलने से अधिकारियो में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुॅचे अधिकारियो ने गुलदार के शव को कब्जे में लिया। विभाग के अधिकारी गुलदार की मौत आपसी संघर्ष होने का कारण मान रहे है। बुधवार की साम मोतीपुर …
रामनगर, अमृत विचार। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बैलपड़ाव रेंज कें अंतर्गत एक गुलदार का शव मिलने से अधिकारियो में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुॅचे अधिकारियो ने गुलदार के शव को कब्जे में लिया। विभाग के अधिकारी गुलदार की मौत आपसी संघर्ष होने का कारण मान रहे है। बुधवार की साम मोतीपुर छोई में गोपाल लटवाल के लीची के बगीचे में एक गुलदार का शव मिला।
ग्रामीणों ने वन विभाग इसकी जानकारी दी।मामले को गंभीरता लेते हुए बैलपड़ाव रेंज के रेंजर संतोष पंत के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पर पहुचीं और गुलदार के शव को कब्जे में लिया गया। सूचना मिलने पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव रेंज रेंजर संतोष पंत मौके पर पहुंचे उन्होंने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बताया कि गुलदार की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष आंकी गई है। रेंजर संतोष पंत का कहना है कि यह गुलदार का शव दो दिन पुराना हैं जो सड़ी-गली अवस्था मे बरामद हुआ। प्रथम दृष्टिय दूसरे गुलदार से आपसी संघर्ष होने से गुलदार की मौत प्रतीत हो रही है। आगे की जांच की जा रही है।
पशु चिकित्सक डा दुष्यंत शर्मा ने गुलदार के शव का पोस्टमार्टम करने की कार्यवाही की और पोस्टमार्टम के बाद कर्मचारियो ने अधिकारियो की मौजूदगी में शव को नष्ट करने की कार्यवाही की। इस दौरान बसंत पन्त, दयाल राम,हीरा पांडेय,पूरन गोस्वामी, आनंद बोरा आदि मौजूद रहे।
