देहरादून: एक लाख से ज्यादा लोगों को जोड़ेंगे स्वरोजगार से- सीएम
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में इस वर्ष एक लाख से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न विभागों में संचालित स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अफसरों को लोगों की समस्याओं के समाधान और उन्हें …
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में इस वर्ष एक लाख से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न विभागों में संचालित स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अफसरों को लोगों की समस्याओं के समाधान और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक सितंबर से 15 सितंबर तक सभी जनपदों में कैम्प लगाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि जनता को लोन लेने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए वित्तीय संस्थानों से समन्वय बना लिए। इसके लिए हर जिले में सीडीओ नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी निभाएं।
सीएम धामी ने कहा कि हमारे युवाओं में कौशल और प्रतिभा की कमी नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के मंत्र को अपनाकर राज्य की प्रगति में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। वहीं, यह सुनिश्चित कर लें कि केंद्र और राज्य की योजनाएं समाज के हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
