अल्मोड़ा: सफाई कर्मियों की मांग को लेकर सरकार गंभीर- चौहान
अल्मोड़ा, अमृत विचार। सफाई कर्मचारियों ने कोरोना काल में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सभी जायज मांगों को शासन के सामने रखा जाएगा और उन कार्रवाई का प्रयास भी किया जाएगा। सरकार सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर गंभीर है। यह बात विधानसभा उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा के विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने पालिका सभागार …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। सफाई कर्मचारियों ने कोरोना काल में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सभी जायज मांगों को शासन के सामने रखा जाएगा और उन कार्रवाई का प्रयास भी किया जाएगा। सरकार सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर गंभीर है।
यह बात विधानसभा उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा के विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने पालिका सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। चौहान ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी मांगों को शासन के सामने रखा जाएगा। साथ ही जायज मांगों पर कार्रवाई भी की जाएगी। चौहान ने कहा कि जिला मुख्यालय पर शीघ्र ही सीवर लाइन का कार्य शुरू कराया जाएगा।
जिसके लिए शासन द्वारा धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। चौहान ने बताया कि पेयजल मिशन के तहत हर घर नल, हर घर जल जैसी महत्वपूर्ण योजना संचालित की जा रही है। साथ ही वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए नए पार्किंग स्थलों का निर्माण भी किया जा रहा है।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि नगर का विकास हमारी प्राथमिकता है और इसमें सभी की भागीदारी भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें नगर को स्वच्छ रखने का प्रयास करना चाहिए। चौहान ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को उनके आवास की भूमि का मालिकाना हक दिलाया जाएगा। साथ ही उन्हें मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा। कार्यक्रम को पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम से पूर्व सफाई कर्मचारियों ने विस उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया।
इस मौके पर श्याम सुंदर, राजपाल पंवार, सुरेश केशरी, सुशील साह, कैलाश गुरुरानी, त्रिलोचन जोशी, लक्ष्मण भंडारी, राजेश टॉक, राजेंद्र पंवार, दीपक सैलानी, दीपक चंदेल, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
