यूपी: दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेस ने किया कैंडिल मार्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार दिल्ली में दरिंदगी का शिकार हुई मासूम दलित बच्ची व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए आज दिनांक 5 अगस्त को जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश पालीवाल के नेतृत्व …

हरदोई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार दिल्ली में दरिंदगी का शिकार हुई मासूम दलित बच्ची व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए आज दिनांक 5 अगस्त को जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश पालीवाल के नेतृत्व में कैंडिल मार्च पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पांडे के आवास से लेकर शहीद स्मारक तहसील सदर तक निकाला गया।

सभी कांग्रेसी नेताओं ने बच्ची की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की कैंडिल मार्च में शामिल हुए पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पांडे, जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे, पूर्व शहर अध्यक्ष जिला महासचिव महेश पांडे, एससीएसटी चेयरमैन रामभरोसे कमल, सेवादल जिला अध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, जिला सचिव फरहान खान,सदर ब्लाक अध्यक्ष फैसल खान,एआई सीसी सदस्य किरन वर्मा, महिला जिला अध्यक्ष रीना सिंह, पूर्व सभासद राजेश दिवाकर, तिर्वा ब्लाक अध्यक्ष लियाकत अली, पूर्व सभासद प्रत्याशी कांग्रेस राहुल गुप्ता,राज कठेरिया, शांतनु मिश्रा, संदीप मिश्रा,व बरिष्ठ कांग्रेसी श्री अशोक कन्नौजिया आदि कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

संबंधित समाचार