आज का राशिफल | 06 अगस्त, 2021
मेष आज रिलेशनशिप के मामले में काफी भाग्यशाली रहेंगे। काम को लेकर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। मित्रों के माध्यम से आर्थिक लाभ हो सकता है। वृष आज ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। नये रोजगार की तलाश कर सकते हैं। सभी काम धैर्य और …
मेष
आज रिलेशनशिप के मामले में काफी भाग्यशाली रहेंगे। काम को लेकर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। मित्रों के माध्यम से आर्थिक लाभ हो सकता है।
वृष
आज ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। नये रोजगार की तलाश कर सकते हैं। सभी काम धैर्य और समझदारी से करने का प्रयास करें। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे।
मिथुन
आज किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है। आपको मनोनुकूल काम करने के अवसर मिलेंगे। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। आत्मविश्वास के साथ काम करें।
कर्क
आज जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक होने की संभावना है। अपनी कमजोरियों पर पर्दा डालने से बचें। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना चाहिये। पूरा दिन काम की अधिकता रहेगी। प्रबुद्ध व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
सिंह
आज रचनात्मक कार्यों में आपको भाग लेना चाहिये। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। थोड़ी सी मेहनत से आप अपने उद्देश्यों को पूर्ण कर लेंगे। पुराने मित्रों से मिलकर आप उत्साहित होंगे। कर्ज चुकाने के लिये दिन बहुत अच्छा है।
कन्या
आज आपके काम में स्थिरता रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम धीमी गति से पूर्ण होंगे। ऑफिस के सहकर्मियों के साथ आपका बेहतरीन तालमेल रहेगा। ननिहाल से आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे।
तुला
आज शेयर बाजार से बेहतरीन धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नयी स्किल सीखने के लिये दिन बहुत अच्छा है। परिवार में आपसी विश्वास बढ़ेगा। व्यापार के नये आइडियाज़ आपके मन में आयेंगे। जॉब में अचानक स्थान परिवर्तन हो सकता है।
वृश्चिक
आज नये दोस्त बनाने में जल्दबाज़ी न करें। आप किसी उलझन में फंस सकते हैं। आसपास के वातावरण पर आपको नजर बनाये रखनी चाहिये। शरीर में जकड़न जैसी समस्या हो सकती है। छात्र अपने करियर को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।
धनु
आज व्यापारिक अनुबन्ध हो सकते हैं। यदि किसी इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता मिलने के काफी अच्छे योग हैं। सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट प्रचारित करने से बचें। सिर्फ अपनी ही नहीं दूसरों की खुशियों का भी विशेष ध्यान रखें।
मकर
आज लोगों की मदद करने से मन का बोझ हटेगा। जोश और उत्साह के साथ काम करें पार्टनर्स के साथ गलतफहमियों को सुलझाने के लिये श्रेष्ठ दिन हैं। विदेश में कारोबार कर रहे लोगों को विस्तार करने के मौके मिलेंगे।
कुंभ
आज बहुत सारे विचारों में एक साथ उलझे न रहें। व्यापार में क्लाइंट्स के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी इच्छा का पालन होगा। प्रेमी जन को विवाह के लिये प्रपोज कर सकते हैं। भविष्य को ध्यान में रखते हुए करियर को लेकर योजना बना सकते हैं।
मीन
आज सन्तान के व्यवहार को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। पुरानी बातों को तूल देने से बचें। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रचते रहेंगे। धन के लेन-देन को लेकर सावधान रहें। आपका पैसा फंस सकता है। बिना जांच पड़ताल के कहीं भी बड़ा निवेश न करें।
