भाजपा ने महाराष्ट्र सरकार से की मांग, कहा- कोरोना के दोनों टीका लगवाने वालों को लोकल ट्रेन में यात्रा की छूट दी जाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने मुंबई में लोकल ट्रेन में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दोनों टीका लगवा चुके लोगों को यात्रा की अनुमति देने की महाराष्ट्र सरकार से शुक्रवार को मांग की। भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि मुंबई में आज कई स्थानों पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया और …

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने मुंबई में लोकल ट्रेन में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दोनों टीका लगवा चुके लोगों को यात्रा की अनुमति देने की महाराष्ट्र सरकार से शुक्रवार को मांग की। भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि मुंबई में आज कई स्थानों पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया और मांग की गयी कि जो लोग कोरोना के दोनों टीका लगवा चुके हैं, उन्हें लोकल ट्रेन में यात्रा करने की छूट दी जाए।

एक-दो दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने संकेत दिया था कि जो लोग दोनों टीका लगवा चुके हैं उन्हें लोकल ट्रेन में यात्रा करने की छूट दी जा सकती है। कोरोना के प्रतिबंधों में सरकार ने ढील दी है लेकिन लोकल ट्रेन में यात्रा के संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया है।

इसे भी पढ़ें… 

राज्यसभा में भाजपा सदस्य ने उठाई मातृभाषा को बढ़ावा देने की मांग

संबंधित समाचार