नैनीताल: भवाली मार्ग पर देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल
नैनीताल, अमृत विचार। भवाली-ज्योलीकोट रोड पर देर रात हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और एक महिला को खाई से निकाल कर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शवों …
नैनीताल, अमृत विचार। भवाली-ज्योलीकोट रोड पर देर रात हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और एक महिला को खाई से निकाल कर अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार देर रात कार संख्या डीएल 8 सीएए 2634 भवाली से दिल्ली को जा रही थी। तभी खूपी गेठिया के समीप देर रात दो बजे कार खाई में गिर गई।
आज सुबह मॉर्निंग वॉक को निकले बच्चों ने महिला के कराहने की आवाज सुनी। खाई में देखने के बाद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को सूचना दी। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया।
