मुरादाबाद: अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सुनवाई टली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। फिल्म अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर सपा सांसद आजम खां द्वारा आपत्ति जनक टिप्पणी करने के मामले में शुक्रवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। शुक्रवार को डिस्चार्ज प्रार्थन पत्र पर सुनवाई होनी थी। अब इस मामले में 12 अगस्त को सुनवाई होगी। रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के …

मुरादाबाद,अमृत विचार। फिल्म अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर सपा सांसद आजम खां द्वारा आपत्ति जनक टिप्पणी करने के मामले में शुक्रवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। शुक्रवार को डिस्चार्ज प्रार्थन पत्र पर सुनवाई होनी थी। अब इस मामले में 12 अगस्त को सुनवाई होगी।

रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद सांसद आजम खां का स्वागत करने के लिए कटघर थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कालेज में सपाइयों द्वारा जलसे का आयोजन किया गया था। इस जलसे में आजम खां के अलावा उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद के सांसद डा. एसटी हसन समेत तमाम सपाई मौजूद थे।

आरोप है कि अपने संबोधन में आजम खां ने फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। बाद में आजम व अब्दुल्ला समेत अन्य सपाइयों के खिलाफ कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई थी। इस मामले की जांच रामपुर क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है।

इस मामले में रामपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां की संपत्ति कुर्क करने के आदेश हो चुके हैं। शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होनी थी लेकिन किन्हीं कारणों से टल गई। शासकीय अधिवक्ता मनीष भटनागर ने बताया कि इस मामले में अब 12 अगस्त को सुनवाई होगी।

संबंधित समाचार