भारतीय रिले टीम ने ओलंपिक में बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड, फिर भी फाइनल में नहीं, जानिए क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। भारत की चार गुना 400 मीटर रिले टीम शुक्रवार को नया एशियाई रिकॉर्ड बनाने के बावजूद इस स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गयी। मोहम्मद अनस, निर्मल नोह टॉम, अरोकिया राजीव, और अमोज जैकब की भारतीय चौकड़ी ने चार गुना 400 मीटर रिले की दूसरी हीट में तीन मिनट …

टोक्यो। भारत की चार गुना 400 मीटर रिले टीम शुक्रवार को नया एशियाई रिकॉर्ड बनाने के बावजूद इस स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गयी।

मोहम्मद अनस, निर्मल नोह टॉम, अरोकिया राजीव, और अमोज जैकब की भारतीय चौकड़ी ने चार गुना 400 मीटर रिले की दूसरी हीट में तीन मिनट 0025 सेकंड का समय निकाला और अपनी हीट में चौथे तथा ओवरआल नौंवें स्थान पर रहे।

वह फाइनल में जगह बनाने से मामूली एक स्थान के अंतर से चूक गए। दोनों हीट से शीर्ष तीन -तीन टीमों और उसके बाद दो सर्वश्रेष्ठ टीमों को जगह मिलती है।

संबंधित समाचार