बरेली: रिपोर्ट दर्ज होने पर वायरल किए पत्नी के अश्लील फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महिला ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट क्या दर्ज कराई, गुस्साए पति ने नीचता की हदें पार कर दीं। पति ने सोशल मीडिया पर पत्नी व उसके परिवार के लोगों की अश्लील तस्वीरें वायरल कर दीं। कैप्शन में भी अपशब्द लिख दिए। एसएसपी से शिकायत के बाद इज्जतनगर पुलिस ने …

बरेली, अमृत विचार। महिला ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट क्या दर्ज कराई, गुस्साए पति ने नीचता की हदें पार कर दीं। पति ने सोशल मीडिया पर पत्नी व उसके परिवार के लोगों की अश्लील तस्वीरें वायरल कर दीं। कैप्शन में भी अपशब्द लिख दिए। एसएसपी से शिकायत के बाद इज्जतनगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी देवस्थली टाउन शिप, थाना काशीपुर, उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के एक युवक से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दहेज की मांग करते हुए ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इससे बौखलाए पति व अन्य ससुरालियों ने अलग-अलग नंबरों से फोन कर महिला व उसके परिजनों को धमकियां देनी शुरू कर दीं।

दूसरी तरफ पति ने फेसबुक आदि पर फर्जी अकाउंट बनाकर पत्नी की अश्लील तस्वीरें अपशब्दों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पत्नी को परिजनों की जानकारी भी फेसबुक पर पोस्ट कर दी। पति ने पत्नी पक्ष के बच्चों के भी आपत्तिजनक फोटो फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिए। रिश्तेदारों व अन्य लोगों के साथ भी फोन करके अभद्रता की।

महिला ने खुद व अपने परिवार के लिए जान का खतरा जताते हुए जिले के एसएसपी से शिकायत की। जिसके बाद इज्जतनगर पुलिस ने पति, सास, जेठ व तहेरे जेठ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार