बरेली: किसान के खाते में गलती से आई रकम, प्रधान व सचिव ने डकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज तहसील के एक ग्रामीण के खाते में पिछले साल शासन स्तर पर हुई गलती से स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत 12,500 रुपये भेजे गए। ग्रामीण ने तत्काल इसकी जानकारी ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को दी। इसके बाद सचिव ने धोखाधड़ी कर ग्रामीण के खाते से रकम निकलवा ली। इस …

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज तहसील के एक ग्रामीण के खाते में पिछले साल शासन स्तर पर हुई गलती से स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत 12,500 रुपये भेजे गए। ग्रामीण ने तत्काल इसकी जानकारी ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को दी। इसके बाद सचिव ने धोखाधड़ी कर ग्रामीण के खाते से रकम निकलवा ली।

इस बीच शासन स्तर से फोन आने पर ग्रामीण को उसके खाता में रकम गलत आने का पता चला, तब उसने ग्राम प्रधान से संपर्क किया। इस पर ग्रामीण को जेल भिजवाने की धमकी दी गई। मामले की शिकायत पंचायत राज कार्यालय में की गई है। इस संबंध में डीपीआरओ धर्मेद्र कुमार ने बताया कि आदेश के बाद भी रकम नहीं लौटाई गई तो तत्कालीन ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

मामला नवाबगंज तहसील क्षेत्र के गांव नौगमा भगवंतपुर का है। ग्रामीण सोमपान के खाते में शासन स्तर से गलती से योजना के तहत 12,500 रुपये डाल दिए गए थे। सोमपाल को लगा कि शौचालय निर्माण या बेचे गए गन्ने के भुगतान की राशि मिली है। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर ग्राम प्रधान और सचिव ने डरा-धमकाकर किसान के खाते से धनराशि निकलवा ली।

शासन स्तर से जब इस तरह की गड़बड़ी होने का पता चला तो सोमपाल ने 12,500 रुपये लौटाने की बात कही। ग्रामीण कई दिन तक ग्राम प्रधान और सचिव से रकम वापसी की बात कहता रहा, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। उस समय नवाबगंज विधायक की शिकायत पर आरोपी पूर्व प्रधान और सचिव से रिकवरी के आदेश जारी किए गए थे।

संबंधित समाचार