जम्मू कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू कश्मीर के बडगाम के मोचवा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है। उसके बाद से एके-47 राइफल और एक पिस्टल बरामद हुई है। घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का आपरेशन जारी है। खुफिया जानकारी के आधार …

जम्मू। जम्मू कश्मीर के बडगाम के मोचवा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है। उसके बाद से एके-47 राइफल और एक पिस्टल बरामद हुई है। घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का आपरेशन जारी है।

खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा मोचवा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, तभी इलाके में छिपे आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की. अब दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है।

संबंधित समाचार