हल्द्वानी: आज टीकाकरण का बनेगा रिकॉर्ड, जिले में लगेंगे 20 हजार कोरोना टीके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को जिले में एक साथ 20 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जुलाई में टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया था कि जुलाई में पांच लाख …

हल्द्वानी, अमृत विचार। तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को जिले में एक साथ 20 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

जुलाई में टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया था कि जुलाई में पांच लाख लोगों को टीके लगाए जाएंगे, लेकिन केवल 1.25 लाख टीके ही लगाए गए। इससे लोगों में काफी आक्रोश रहा। इधर, तीसरी लहर की शुरू होने के साथ ही अब टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जा रही है।

शनिवार को जिले के सभी टीकाकरण केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे। एक ही दिन में 20 हजार से ज्यादा लोगों को टीके लगेंगे। इसमें 18 साल से ज्यादा आयुवर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। साथ ही दोहरा टीकाकरण अभियान भी तेज किया जाएगा। जिले में युवाओं को दोनों टीके लगने के मामले स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग को आगे भी टीकाकरण अभियान में तेजी रखनी होगी। अभी सभी वयस्कों को दोनों टीके लगाने के लिए करीब 10 लाख टीकों की और जरूरत है।

स्वास्थ्य विभाग ने किया ड्राई रन
हल्द्वानी। शनिवार को टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ड्राई रन भी किया। टीकाकरण केंद्रों पर तैयारियों को जांचा गया। सभी स्वास्थ्यकर्मियों को आदेश दिए गए हैं कि शनिवार को टीकाकरण केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखें, जिससे किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था न हो।

शनिवार को जिले में 20 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां कर ली हैं।- डा. भागीरथी जोशी, सीएमओ, नैनीताल

संबंधित समाचार