Tokyo Olympics: महिला मैराथन में शीर्ष दो स्थान पर कीनिया की धावकों का कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सापोरो/जापान। ओलंपिक महिला मैराथन स्पर्धा में कीनियाई धावकों का दबदबा रहा जहां पेरेस जेपचिरचिर और ब्रिगेड कोसेगी ने शनिवार को क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किये। सापोर में इस स्पर्धा को देखने के लिए दर्शक मौजूद थे जो धावकों की हौसला अफजाई कर रहे थे लेकिन गर्मी और उमस भरे मौसम में उनके …

सापोरो/जापान। ओलंपिक महिला मैराथन स्पर्धा में कीनियाई धावकों का दबदबा रहा जहां पेरेस जेपचिरचिर और ब्रिगेड कोसेगी ने शनिवार को क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किये। सापोर में इस स्पर्धा को देखने के लिए दर्शक मौजूद थे जो धावकों की हौसला अफजाई कर रहे थे लेकिन गर्मी और उमस भरे मौसम में उनके लिए स्थिति काफी मुश्किल थी।

जेपचिरचिर ने दो घंटे 27 मिनट और 20 सेकेंड का समय लिया जो उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से 10 मिनट अधिक है। गर्मी और उमस भरे मौसम में हालांकि यह प्रदर्शन भी उन्हें स्वर्ण पदक दिलाने के लिए काफी था। विश्व रिकार्डधारी ब्रिगिड कोसेगी ने दो घंटे 27 मिनट और 36 सेकेंड का समय लिया।

अमेरिका की मौली सीडल (दो घंटे 27 मिनट और 46 सेकेंड ने तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता। गर्मी के असर को कम करने के लिए स्पर्धा को निर्धारित समय से एक घंटे पहले सुबह छह बजे शुरू किया गया था। जेपचिरचिर ने कहा, ”यहां काफी गर्मी थी। मौसम की चुनौतियों के बीच भी यह अच्छा प्रदर्शन था।”

संबंधित समाचार