हल्द्वानी: हाथियों के आतंक का जायजा लेने पहुंची वन विभाग की टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार में हाथियों के आतंक को देखते हुए वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर मुआयना किया। टीमे ने इस दौरान नष्ट हुई फसल का निरीक्षण किया और किसानों से बात की। किसानों से वन विभाग की टीम से मुआवजा देने की मांग की। शनिवार को एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार में हाथियों के आतंक को देखते हुए वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर मुआयना किया। टीमे ने इस दौरान नष्ट हुई फसल का निरीक्षण किया और किसानों से बात की। किसानों से वन विभाग की टीम से मुआवजा देने की मांग की।
शनिवार को एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया और रेंजर त्रिलोक सिंह बोरा ग्राम पंचायत सुंदरपुर रैक्वाल में पहुंचे। किसानों ने टीम को हाथियों के आतंक के बारे में बताया।

ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों हाथियों ने गन्ने और धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार की रात को हाथी एक बार फिर यहां पहुंच गए और देखते ही देखते फसलों को नष्ट कर दिया। एसडीओ मर्तोलिया ने वन विभाग की तरफ से फसलों को पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया।

इधर, ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम काफी दिनों के बाद मौका का जायजा लेने पहुंची है, जबकि विभाग के अधिकारियों को पहले ही कई बार सूचित किया गया था। इस मौके पर नीरज रैक्वार, महिपाल रैक्वार, अर्जुन बिष्ट, बीडीसी मेंबर धर्मेंद्र रैक्वार, जसविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरबाज सिंह, सुखराज सिंह, मनोज पड़ियाल आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार