रामनगर: माह भी सवर्ण आयोग बनाए सरकार, दी आंदोलन की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

  रामनगर, अमृत विचार। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक कर सरकार से जाति के आधार पर नही बल्कि आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की पुरजोर मांग की। पालिका स्थित एक रेस्टोरेंट में संगठन के मुख्य सलाहकार बलवंत सिंह भरडा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार एक माह के …

 

रामनगर, अमृत विचार। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक कर सरकार से जाति के आधार पर नही बल्कि आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की पुरजोर मांग की।

पालिका स्थित एक रेस्टोरेंट में संगठन के मुख्य सलाहकार बलवंत सिंह भरडा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार एक माह के अंदर सवर्ण जातियों के लिए सवर्ण आयोग बनाए। जिससे कि सवर्ण लोगों को भी न्याय मिल सके। बलवंत भरणा ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर सवर्ण आयोग नही बना तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष कुणाल सिंह ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के प्रत्येक जिला, शहर और गांव में संगठन बनाकर राजपूतों की आवाज को बुलंद किया जाएगा। कुमाऊं प्रभारी कपिल नेगी ने कहा कि रामनगर में करणी सेना का एक सम्मेलन प्रदेश स्तर पर किया जाएगा। बैठक में उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का संगठन बना कर जगह-जगह सम्मेलन करने पर जोर दिया।

वक्ताओं का कहना था कि क्षत्रिय समाज की संख्या उत्तराखंड में 70% से अधिक है। ऐसे में एक मजबूत संगठन बनना जरूरी है। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, अनूप सिंह, शेर बहादुर सिंह, अनुराग सिंह, नीलेश सिंह, राजेश लिंगवाल, दीपक घनकी मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार