टोक्टो ओलंपिक: बजरंग के कांस्य जीतने पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को टोक्यो ओलंपिक की कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कजाखस्तान के दौलत नियाजबेकोव पर 8-0 की शानदार जीत दर्ज कर कुश्ती में देश को दूसरा पदक दिलाया। राष्ट्रपति कोविंद …

नई दिल्ली।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को टोक्यो ओलंपिक की कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कजाखस्तान के दौलत नियाजबेकोव पर 8-0 की शानदार जीत दर्ज कर कुश्ती में देश को दूसरा पदक दिलाया। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ” भारतीय कुश्ती के लिए एक खास पल।

बजरंग पूनिया को टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। आपने वर्षों से अथक प्रयासों, निरंतरता और मेहनत के साथ खुद को एक उत्कृष्ट पहलवान के रूप में स्थापित किया है। आपकी सफलता की खुशी को हर भारतीय साझा कर रहा है।” मोदी ने कहा कि बजरंग की उपलब्धि पर हर भारतीय को गर्व है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ” तोक्यो 2020 से खुशखबरी, बजरंग पूनिया ने शानदार तरीके से मुकाबला किया।”

उन्होंने कहा, ” आपकी उपलब्धि के लिए आपको बधाई, इस पर  हर भारतीय को गर्व और खुशी है। ” खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने संदेश के साथ वीडियो ट्वीट किया जिसमें वह बजरंग के बाउट को टेलीविजन पर देख रहे है। उन्होंने लिखा, ” बजरंग को कांस्य, तीसरा स्थान । तुमने कर दिखाया। भारत के रोमांच को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

मुझे आप पर बहुत गर्व है, आपके दबदबे वाले प्रदर्शन और अभियान को शानदार तरीके से खत्म करने को देखकर अच्छा लगा।” हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें बधाई देते हुए 2.50 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। खट्टर ने लिखा, ”तोक्यो 2020 में  कांस्य पदक जीतने पर म्हारे (हमारे) पहलवान बजरंग पूनिया को बहुत बहुत बधाई।

आपने कुश्ती के अखाड़े में अपने शानदार दाँव लगाकर पदक तो जीता ही साथ ही देश का दिल भी जीत लिया। ” उन्होंने कहा, ”ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हमने बजरंग पूनिया को ढाई करोड़ की पुरस्कार राशि के साथ ही सरकारी नौकरी और रियायती दर पर जमीन देने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा, ” इसके साथ ही बजरंग पूनिया के गांव खुडन में आधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर स्टेडियम भी बनाया जाएगा।”

संबंधित समाचार