अफगानिस्तान पर यूएनएससी की मीटिंग में नहीं बुलाया तो भड़का पाक, समझाने लगा नियम-कानून

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने कहा है कि उनके देश ने अफगानिस्तान की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित नहीं किये जाने पर खेद जताया है क्योंकि पड़ोसी देश की स्थिरता से उसका (पाकिस्तान का) हित सीधे तौर पर जुड़ा हुआ …

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने कहा है कि उनके देश ने अफगानिस्तान की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित नहीं किये जाने पर खेद जताया है क्योंकि पड़ोसी देश की स्थिरता से उसका (पाकिस्तान का) हित सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है।

इससे पहले शुक्रवार को, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान से अमेरिकी और अन्य विदेशी बलों की वापसी के बीच देश में बढ़ रही हिंसा पर अंकुश लगाने संबंधी उपायों पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया। श्री अकरम ने शुक्रवार को कहा, “मैं इस बात पर अवश्य खेद व्यक्त करूंगा कि आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भाग लेने के पाकिस्तान के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया गया।

यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि पाकिस्तान, अफगानिस्तान का पड़ोसी देश है और अफगानिस्तान की शांति और स्थिरता से इसका हित सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है।” श्री अकरम ने कहा कि पाकिस्तान को अफगानिस्तान में जारी संघर्ष और वहां हाल में बढ़ी हिंसा से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है तथा वह इससे बहुत चिंतित भी है।

उन्होंंने कहा, “हम दृढ़ता से मानते हैं कि अफगानिस्तान में सरकार पर सेना के किसी भी तरह के नियंत्रण से हालात और बिगड़ेंगे।” उन्होंने 11 अगस्त को दोहा में होने वाली आगामी शांति वार्ता के प्रतिभागियों से अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता कायम करने की दिशा में योगदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान का मानना ​​है कि शांति अब भी अफगानिस्तानी लोगों के हाथ में है। उन्हें इस अवसर को गंवाना नहीं चाहिए।”

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका