अमेठी: समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, एमएलसी डा. राजपाल कश्यप के आह्वान पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अमेठी द्वारा सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को मण्डल आयोग की समस्त सिफारिशों को लागू करने से सम्बोधित ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर विधानसभा …

अमेठी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, एमएलसी डा. राजपाल कश्यप के आह्वान पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अमेठी द्वारा सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को मण्डल आयोग की समस्त सिफारिशों को लागू करने से सम्बोधित ज्ञापन दिया गया।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा, जिला अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी सूबेदार यादव, अर्जुन प्रजापति, प्रदेश सचिव समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ हीरालाल यादव, गिरीश यादव एडवोकेट, डा. सीपी यादव सपा जिला सचिव, कैलाश यादव, वि.स. तिलोई अध्यक्ष छेदीलाल यादव, मीडिया प्रभारी राम धीरज यादव , सियाराम गुप्ता ,, सुनील कुमार, श्रवण कुमार, उमाकान्त मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार