बरेली: नौकरी की तलाश में जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
बरेली, अमृत विचार। नौकरी की तलाश में रुद्रपुर जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए युवक की शुक्रवार की देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। भुता थाना क्षेत्र …
बरेली, अमृत विचार। नौकरी की तलाश में रुद्रपुर जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए युवक की शुक्रवार की देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
भुता थाना क्षेत्र के रूपयापुर गांव का रहने वाला 20 वर्षीय विपिन पुत्र राजपाल दो अगस्त की दोपहर नौकरी की तलाश में बाइक से रुद्रपुर जा रहा था। विपिन के पिता राजपाल ने बताया कि बेटा जैसे ही हाईवे पर किच्छा के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना देकर पुलिस को बुलाया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत के बाद मां गीता देवी बेसुध हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
