बरेली: 100 का पौव्वा फिर नाले में तैराकी, वीडियो वायरल
बरेली, अमृत विचार। शराब के नशे में एक युवक ने सड़क पर घंटों तक जमकर हंगामा किया। साथ ही युवक ने राहगीरों पर पथराव भी किया। इतने पर भी जब नशा नहीं उतरा तो युवक ने काफी देर तक नाले में तैराकी भी कर डाली। बारादरी के संजय नगर में एक युवक ने शाराब पीने …
बरेली, अमृत विचार। शराब के नशे में एक युवक ने सड़क पर घंटों तक जमकर हंगामा किया। साथ ही युवक ने राहगीरों पर पथराव भी किया। इतने पर भी जब नशा नहीं उतरा तो युवक ने काफी देर तक नाले में तैराकी भी कर डाली। बारादरी के संजय नगर में एक युवक ने शाराब पीने के बाद सड़क पर हंगामा काट दिया। युवक इतने ज्यादा नशे में था कि उसे यह भी नहीं पता था कि वह राहगीरों पर पथराव कर रहा है।
किसी तरह स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर समझाने की कोशिश की तो नशे में चूर युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इतने पर भी जब युवक को शराब में खर्च किए रुपये बर्बाद होते नजर आए तो उसने संजय नगर के नाले में छलांग लगा दी और तैराकी करने लगा।
लोगों के काफी समझाने के बाद भी वह बाहर नहीं आया और काफी देर तक नाले में ही तैरता रहा। शराब के नशे में युवक के हंगामे की वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
