सीतापुर: गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। चोरी के माल और देसी तमंचा, कारतूस के साथ दबोचा गया एक अभियुक्त जेल भेजे जाने से पहले ही रविवार की शाम पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस आरोपी को मेडिकल के लिए सिधौली सीएचसी ले गई थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभियुक्त की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। उसे …

सीतापुर। चोरी के माल और देसी तमंचा, कारतूस के साथ दबोचा गया एक अभियुक्त जेल भेजे जाने से पहले ही रविवार की शाम पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस आरोपी को मेडिकल के लिए सिधौली सीएचसी ले गई थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभियुक्त की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। उसे जल्द ही पकड़ा जाएगा।

खैराबाद थाना क्षेत्र के मियां सराय निवासी नसीब उर्फ शालू को सिधौली कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तलाशी के दौरान एक 315 बोर अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया था। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में उसने बैट्री चोरी की बात स्वीकार की थी। जिसका मुकद्दमा कोतवाली सिधौली में पंजीकृत था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सिधौली कस्बे की एक बैट्री दुकानदार की चोरी की दो बड़ी बैट्री, एक छोटी बैट्री व एक बैट्री चालित पंखा बरामद किया था।

कोतवाली पुलिस जेल भेजने से पहले गिरफ्तार किए गए इस आरोपी को मेडिकल के लिए सीएचसी ले गई थी। वहीं से अभियुक्त नसीब उर्फ चालू पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। अभियुक्त के भागने के बाद पुलिस के हाथ पव फूल गए। उसकी तलाश की जा रही है। अभियुक्त की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगा दी गई हैं। इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।

संबंधित समाचार