बरेली: युवा लेखिका महिका बंसल की पुस्तक का विमोचन
बरेली, अमृत विचार। बरेली शहर ने तमाम टीवी व फिल्मी कलाकार, लेखक एवं साहित्यकार दिए हैं। उसी शहर की मिट्टी में जन्मी एक युवा लेखिका महिका बंसल ने मात्र 16 वर्ष की उम्र में खुद के द्वारा लिखी हुई अंग्रेजी कविताओं की पुस्तक तैयार की है। आकाश बंसल एवं रति बंसल जो कि पेशे से …
बरेली, अमृत विचार। बरेली शहर ने तमाम टीवी व फिल्मी कलाकार, लेखक एवं साहित्यकार दिए हैं। उसी शहर की मिट्टी में जन्मी एक युवा लेखिका महिका बंसल ने मात्र 16 वर्ष की उम्र में खुद के द्वारा लिखी हुई अंग्रेजी कविताओं की पुस्तक तैयार की है। आकाश बंसल एवं रति बंसल जो कि पेशे से आईटी क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनकी पुत्री महिका बंसल ने अपने जन्म दिवस पर अपने माता-पिता व दादी-नानी के साथ लिखी कविताओं के संग्रह पुस्तक डीप शैलोज का विमोचन स्टेडियम रोड स्थित एक होटल में किया।
इस अवसर पर माहिका बंसल ने बताया कि उन्हें नानी से लिखने की प्रेरणा मिली एवं पहली हिंदी कविता उन्होंने 10 वर्ष की आयु में लिखी थी। कार्यक्रम में महिका बंसल की पुस्तक डीप शैलोज के बारे में बताया गया कि किताब में 30 कविताओं का संग्रह है। गीत-संगीत एवं खेलकूद में प्रतिभावान महिका बंसल को लेखन के साथ-साथ गिटार बजाना, स्विमिंग आदि का भी शौक है। उनके द्वारा लिखा हुआ गीत यू-ट्यूब पर युवाओं के बीच खूब धूम मचा रहा है।
महिका बंसल की पुस्तक डीप शैलोज को छत्तीसगढ़ ने प्रकाशित किया है। उनकी यह पुस्तक अमेजॉन एवं फ्लिपकार्ट, ई – बुक एडिशन किंडल एवं गूगल के साथ देश-साथ विदेशों में भी स्टोर्स पर उपलब्ध है। अपने माता-पिता को श्रेय देते हुए महिका बंसल ने बताया कि उनकी प्रतिभाओं को तराशने में उनके माता-पिता के साथ-साथ उनकी दादी एवं नानी का विशेष योगदान है।
नई पीढ़ी को संदेश देते हुए महिका बंसल ने कहा की डिजिटल युग में हमें अपनी प्रतिभा को सही दिशा में लगाना चाहिए, ताकि मां बाप के साथ साथ देश का भी नाम रोशन कर सकें।
