बरेली: सेवानिवृत्त फौजी दंपति पर जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हत्या की घटना में बयान देने पर गुस्साए हत्यारोपियों ने सेवानिवृत्त सैनिक व उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया था। हमले में बचने के बाद फौजी की शिकायत पर इज्जत नगर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्यारोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने शनिवार को इज्जत नगर …

बरेली, अमृत विचार। हत्या की घटना में बयान देने पर गुस्साए हत्यारोपियों ने सेवानिवृत्त सैनिक व उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया था। हमले में बचने के बाद फौजी की शिकायत पर इज्जत नगर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्यारोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने शनिवार को इज्जत नगर स्टेशन के पास से आरोपी मोइनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक ईको गाड़ी, एक तमंचा व अन्य सामान भी बरामद किया था। रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

इज्जत नगर क्षेत्र के परतापुर चौधरी निवासी चंद्रशेखर भारद्वाज नेवी से सेवानिवृत्त हुए हैं। घटना 2019 की है। उनके घर के सामने रहने वाले एक युवक की ललित सक्सेना और उसके अन्य साथियों ने हत्या कर दी थी। हत्या की जांच-पड़ताल में एक फौजी होने के नाते चंद्रशेखर ने पुलिस का साथ दिया और आरोपियों के खिलाफ गवाही दी थी।

इसके बाद से ही हत्यारोपी उनसे रंजिश मानने लगे थे। आरोप है कि 5 अगस्त की रात करीब 11 बजे कर्मचारी नगर निवासी ललित सक्सेना, महलऊ के मोइनुद्दीन के साथ मिलकर जान से मारने के इरादे से चंद्रशेखर भारद्वाज पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद चंद्रशेखर व उनकी पत्नी कृष्णा भारद्वाज पर तमंचे से फायर भी किया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद से ही दोनों आरोपी फरार थे। सेवानिवृत्त फौजी की शिकायत पर इज्जत नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

मृतक की पत्नी से है मुख्य आरोपी का संबंध
सेवानिवृत्त फौजी के घर के सामने रहने वाले युवक की हत्या करने के बाद से ही मुख्य आरोपी ललित सक्सेना व अन्य फरार थे। बताया जा रहा है कि मरने वाले युवक की पत्नी से ललित के संबंध थे। जिसकी वजह से वह परतापुर चौधरी गांव में आना-जाना करता रहता है। वहीं की थानों में ललित सक्सेना के खिलाफ कई गंभीर आरोपों के तहत रिपोर्ट दर्ज हैं लेकिन फिर भी पुलिस अब तक ललित सक्सेना को नहीं पकड़ सकी है। वहीं पुलिस आरोपी को बचाते हुए नजर आ रही है। वहीं कथित प्रेमिका की वजह से आरोपी बार-बार पुलिस की गिरफ्त से बच निकलने में कामयाब हो जाता है।

संबंधित समाचार