हल्द्वानी: आरोपी सिपाही की जांच के लिए पहुंची यूपी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बहेड़ी में बलवा और छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ जांच के लिए रविवार को यूपी पुलिस हल्द्वानी कोतवाली पहुंची। यूपी पुलिस ने कोतवाली से आरोपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर आदि रिकॉर्ड हासिल किए। कोतवाली पुलिस से रिकॉर्ड जुटाने और आरोपी के संबंध में जानकारी लेने के बाद यूपी पुलिस लौट गई। कोतवाली …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बहेड़ी में बलवा और छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ जांच के लिए रविवार को यूपी पुलिस हल्द्वानी कोतवाली पहुंची। यूपी पुलिस ने कोतवाली से आरोपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर आदि रिकॉर्ड हासिल किए। कोतवाली पुलिस से रिकॉर्ड जुटाने और आरोपी के संबंध में जानकारी लेने के बाद यूपी पुलिस लौट गई।

कोतवाली के डे अफसर के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली के एक सिपाही के खिलाफ बहेड़ी में बलवा, छेड़छाड़ आदि की एफआईआर दर्ज हुई है। बहेड़ी कोतवाली की एक पुलिस टीम आरोपी सिपाही के खिलाफ हल्द्वानी में दर्ज एफआईआर और जानकारी हासिल करने पहुंची थी।

यूपी की पुलिस टीम ने यहां कोतवाली में भी आमद दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में भी आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है। आरोपी सिपाही इन दिनों अवकाश पर है। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड लेने के बाद बहेड़ी कोतवाली पुलिस लौट गई।

संबंधित समाचार