आज का राशिफल | 09 अगस्त, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि किसी मित्र के व्यवहार से आपका मन व्यथित हो सकता है। विवाहेत्तर सम्बन्धों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। रिश्तेदारों पर आपको ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये। पैतृक व्यवसाय में आप काफी ध्यान देने वाले हैं। सेहत को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहें। वृष राशि मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सीनियर्स …

मेष राशि

किसी मित्र के व्यवहार से आपका मन व्यथित हो सकता है। विवाहेत्तर सम्बन्धों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। रिश्तेदारों पर आपको ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये। पैतृक व्यवसाय में आप काफी ध्यान देने वाले हैं। सेहत को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहें।

वृष राशि

मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सीनियर्स के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी।

मिथुन राशि

ऑफिस में राजनीति का शिकार हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अचानक ऑर्डर मिल सकते हैं। पढ़ाई में बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहेगा। रोजगार में आप बदलाव कर सकते हैं। विचारों में सकारात्मकता बनाये रखें।

कर्क राशि

घर के बुजुर्गों के विचारों का सम्मान करें। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में सम्मान बढ़ेगा। गुस्सा और आवेश से आपको बचना चाहिये। लवमेट्स के साथ आप घूमने जा सकते हैं। आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी होगी।

सिंह राशि

आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ायेगा। व्यापार में आपको धन लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। नया बिजनेस शुरू करने का विचार बनायेंगे।

कन्या राशि

सोचे हुए कार्य देरी से पूर्ण होंगे। सड़क पर चलते समय आपको सावधानी रखनी चाहिये। जो भी काम करें वो सोच-समझकर करें। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। पुराने कर्जों को चुकाने का दबाव रहेगा। एकान्त के आपको समय नहीं बिताना चाहिये।

तुला राशि

अपनी क्षमताओं का भरपूर प्रयोग करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। घर का माहौल सकारात्मक रखने का प्रयास करें। व्यापार में नकदी की समस्या दूर होगी। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है।

वृश्चिक राशि

पुराने लोन को चुका सकते हैं। आपको किसी विशेष कार्य के लिये सम्मानित किया जा सकता है। कोई महत्वपूर्ण केस आपको मिल सकता है। घर के लिये आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा।

धनु राशि

रियल स्टेट से जुड़े कारोबार में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ मनोरञ्जन भरा समय व्यतीत करेंगे। मन में विकृत विचार जन्म लेंगे। अजनबियों पर भरोसा न करें। गैरकानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिये।

मकर राशि

ज्यादा चिन्ता के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सन्तान के करियर को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। प्रेम सम्बन्धों में भावनात्मक दूरियाँ पनप सकती हैं। अधिकतर काम आप फोन के माध्यम से करेंगे।

कुंभ राशि

जीवनसाथी के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सभी काम योजना बनाकर करें तो आपको लाभ मिलेगा। जो काम हाथ में लेंगे उसे समय पर पूरा कर लेंगे। व्यापार में रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी।

मीन राशि

दुश्मन आपके सामने मित्रता का हाथ बढ़ा सकते हैं। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये रखें। आपकी प्रतिभा और योग्यता की सराहना होगी। अपनी कार्यशैली में बदलाव करना उचित होगा। पारिवारिक विवाद हल होने के योग बन रहे हैं।