शूटिंग खत्म होने के बाद भी मेरे साथ रहेगा फिल्म धाकड़ का किरदार: कंगना रनौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि फिल्म धाकड़ का किरदार उनके साथ सदा रहेगा। कंगना रनौत इन दिनों फिल्म धाकड़ की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग खत्म होने को है। इसी बीच कंगना ने फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए अपने विचार सामने रखे हैं। एक तस्वीर शेयर करते हुए कंगना ने …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि फिल्म धाकड़ का किरदार उनके साथ सदा रहेगा। कंगना रनौत इन दिनों फिल्म धाकड़ की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग खत्म होने को है। इसी बीच कंगना ने फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए अपने विचार सामने रखे हैं।

एक तस्वीर शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, “जैसा कि शूट खत्म होने को है, ये हमेशा मुझमें रहेगी, फिल्म के बाद भी। वो खुद से और अपने अंदर के शैतान से आगे बढ़ेगी। अग्नि। धाकड़। ”

गौरतलब है कि फिल्म ‘धाकड़’ एक जासूसी थ्रिलर है। फिल्म में कंगना अग्नि नाम की ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। कंगना के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

संबंधित समाचार