मुरादाबाद: जमीनी विवाद में चचेरे भाई ने युवक का गला रेता, रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद,अमृत विचार। जमीनी विवाद के चलते चचेरे भाई ने घर पर में घुसकर चाकू से युवक का गला रेत दिया। परिजनों ने घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कटघर थाना क्षेत्र के गांव खड़कपुर बाजे निवासी योगेश …
मुरादाबाद,अमृत विचार। जमीनी विवाद के चलते चचेरे भाई ने घर पर में घुसकर चाकू से युवक का गला रेत दिया। परिजनों ने घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कटघर थाना क्षेत्र के गांव खड़कपुर बाजे निवासी योगेश सिंह का अपने चचेरे भाई सुरजीत सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते आये दिन दोनों पक्षों में मारपीट होती रहती है। बीते शनिवार की रात योगेश सिंह परिवार के साथ अपने कमरे में सो रहा था। जबकि उसका भाई नितिन आंगन में सो रहा था। देर रात लगभग एक बजे चचेरा भाई सुरजीत सिंह घर में घुस आया और उसने आंगन में सो रहे नितिन पर हमला बोल दिया।
जब तक नितिन कुछ समझ पाता, उससे पहले ही सुरजीत ने चाकू से उसका गला रेत दिया। शोर मचने पर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। इसी बीच हमलावर सुरजीत मौके से फरार हो गया। परिवार के लोगों ने देखा कि नितिन लहूलुहान हालत में घर के आंगन में पड़ा है। आनन-फानन में परिवार के लोग घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इसके बाद परिजनों ने उसे पाकबड़ा स्थित टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इसके बाद घायल का भाई योगेश सिंह कटघर थाने पहुंचे और हमलावर सुरजीत के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सुरजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। मामले की विवेचना दरोगा सुरेश पाल सिंह को दी गई है।
