हल्द्वानी: तीसरी लहर से मुकाबले को 25 हजार स्वयंसेवक तैयार करेगी भाजपा
हल्द्वानी, अमृत विचार। तीसरी लहर से मुकाबले के लिए भाजपा 25 हजार स्वयंसेवक तैयार करेगी। हर बूथ से कम से कम दो स्वयंसेवक शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेशस्तरीय सम्मेलन के साथ ही इस अभियान की शुरूआत भी हो गई है। कोरोना से मुकाबले के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान शुरू …
हल्द्वानी, अमृत विचार। तीसरी लहर से मुकाबले के लिए भाजपा 25 हजार स्वयंसेवक तैयार करेगी। हर बूथ से कम से कम दो स्वयंसेवक शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेशस्तरीय सम्मेलन के साथ ही इस अभियान की शुरूआत भी हो गई है।
कोरोना से मुकाबले के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान शुरू किया है। इसके तहत सेवा ही संगठन अभियान में कार्य करने के लिलए 25 हजार स्वयंसेवक तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
इसके लिए पिछले देहरादून में दिनों राज्य स्तर पर प्रशिक्षण भी हो चुका है। अब जिला और मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले भाजपा हर बूथ से दो कार्यकर्ताओं को इस अभियान में प्रत्यक्ष भागीदारी के लिए तैयार करेगी। ये स्वयंसेवक तीसरी लहर के दौरान रोगियों और तीमारदारों की सेवा करेंगे। जरुरतमंदों को दवा, पानी, भोजन, ऑक्सीजन आदि सहायता दी जाएगी। जरुरतमंदों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था भी करेंगे।
सेवा समितियों का होगा गठन
हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत कार्यो के संचालन के लिए सेवा समितियों का गठन किया जाएगा। प्रदेश से लेकर जिला और मंडल स्तर तक समितियों का गठन होगा। समितियों में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। समितियों के निर्देशन में ही सेवा कार्यो का संचालन होगा।
जल्द ही जिला स्तर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान शुरू कर दिया जाएगा। हर बूथ से दो कार्यकर्ताओं को अभियान में शामिल किया जाएगा। जनता और सरकार को कोविड से लड़ाई में हरसंभव मदद की जाएगी।
सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री, भाजपा
